Sawan Somvar Mein Shivpuran Paath Ke Niyam Or Vidhi

सावन सोमवार में शिवपुराण पाठ के नियम और विधि – सावन मास को भगवान शिव का मॉस भी कहते है। सावन माह पूर्णरूप भगवान शिव को समर्पित है। इस माह में भगवान शिव की बड़े धूमधाम से पूजा और आह्वाहन किया जाता है। सावन में शिव पुराण जैसे काव्य के पाठ का बहुत मान्यता है। शिव पुराण के पाठ से व्यक्ति के जीवन में खुश और चैन का आगमन होता है और सभी के अधूरे काम बन जाते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनके आशीर्वाद के लिए शिवपुराण का पाठ बहुत जरूरी है। लेकिन शिव पुराण का जाप करते वक़्त कई सारे नियमों का पालन करना पड़ता है। इसीलिए आज हम इन नियमों के विषय में विस्तार पूर्वक वर्णन करेंगे।

Also Read:- Top 10 Shiv Temples in India

Sawan Somvar Mein Shivpuran Paath Ke Niyam Or Vidhi

सावन सोमवार में शिवपुराण पाठ के नियम

  • शिव पुराण का जाप करने व सुनने से पहले आपके मन में किसी के प्रति घृणा, द्वेष, निंदा का भाव नहीं होना चाहिए अन्यथा पुण्य समाप्त हो जाते हैं।
  • शिव पुराण कथा के दौरान यदि आप गृहस्थ जीवन में हैं तो ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस समयावधि में व्यक्ति को जमीन पर सोना चाहिए।
  • पाठ के समयाविधि के बाद पूर्णरूप से सात्विक और संतुलित भोजन ग्रहण करना चाहिए और तामसिक भोजन से दूरी बना लेना चाहिए।
  • शिव पुराण का जाप पढ़ने या सुनने से पहले आप अपने आप को मानसिक व शारीरिक रूप से शुद्ध करें तथा साफ तथा स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • शिव पुराण के पाठ समय मांसहार-मदिरा, लहसुन, प्याज, हींग, बैंगन और नशीली वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • आपके मन में भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और प्रेम का भाव होना चाहिए और किसी भी तरह का पाप में आप संलिप्त नहीं होने चाहिए।

सावन सोमवार व्रत करते समय इन नियमों का करें पालन

  • सावन सोमवार के दिन जो व्रत ना भी रखता हो वो किसी भी अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए और पूर्णरूप से बर्ह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
  • सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर नित्यकर्म के बाद भगवान का ध्यान करें।
  • भगवान् शिव की पूजा करते समय बैल, गंगाजल और धतूरा अवश्य होना चाहिए।
  • सावन के महीने में बैगन का सेवन न करे इसे शास्त्रों में असुद्ध मन गया है, इसके अलावा सावन में बैगन में कीड़े भी लग जाते है जो हमारे स्वास्त्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • हिन्दू धर्म में सावन का विशेष महत्व है इस महीने में आपको मांसाहर से दूर रहना चाहिए और वैसे भी हिन्दू धर्म में जीवहत्या पाप माना जाता है।
  • आपको व्रत के दिन सात्विक भोजन का का सेवन करना चाहिए और भोजन आपको व्रत समाप्त होने के बाद ही करना चाहिए।

Also Read

Top 10 Shiv Temples in India
2 Line Sawan Shayari in Hindi 2021
Happy Sawan Somvar Wishes 2021 in Hindi
Top Sawan Somvar Shayari in Hindi सावन सोमवार शायरी 2021
Best Sawan Somvar Status Collection in Hindi
Sawan Somvar WhatsApp Status in Hindi
Best Mahakal Quotes and Status in Hindi For Whatsapp Status

उपरोक्त लेख में कोई भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न धार्मिक माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।