Relationship Quotes And Shayari in Hindi

Relationship Quotes And Shayari in Hindi – रिलेशनशिप कोट्स हिंदी में रिश्ते को मजबूत करने के लिए बहुत जरूरी हैं। इस दुनिया में खुशी से जीने के लिए रिश्ते अहम भूमिका निभाते हैं। वही इंसान खुशी से रहता है, जिसका रिश्ता सच्चा होता है और जिसका रिश्ता मतलब से शुरू होता है वो ज्यादा दिन नहीं टिकता। हर दिन लोग Google पर Best Hindi Quotes खोजते रहते हैं ताकि वे कुछ नए हिंदी कोट्स पढ़ सकें। और जो लोग इसे पसंद करते हैं उन्हें व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जाता है।

कोई टूटे तो उसे सजाना सीखो,
कोई रूठे तो उसे मनाना सीखो,
रिश्ते तो मिलते हैं मुक़द्दर से,
बस उन्हें ख़ूबसूरती से निभाना सीखो।
प्यार इंसान से करो उसकी आदत से नहीं,
रुठो उनकी बातों से मगर उनसे नहीं,
भूलो उनकी गलतियाँ पर उन्हें नहीं,
क्यों की रिश्तों से बढकर कुछ भी नहीं।
रिश्ता वो नही जिसमे Attitude और Ego हो,
रिश्ता वो है, जिसमे एक रूठने मे Expert हो,
तो दूसरा मनाने मे Perfect हो।
एक मिनट लगता है,
रिश्तों का मज़ाक उड़ाने में,
और सारी उम्र बीत जाती हैं,
एक रिश्ते को बनाने में।
दुनिया का सबसे बेहतरीन रिश्ता वही होता है,
जहा एक हलकी सी मुस्कुराहट
और छोटी सी माफी से,
जिंदगी दोबारा पहले जैसी हो जाती है।
सख़्त हाथों से भी फिसल जाती हैं
कभी नाजुक उंगलियां,
रिश्ते ‘ज़ोर’ से नहीं
"प्यार मोहब्बत” से पकड़े जाते हैं।
तेरा मेरा रिश्ता जज़्बात से जुड़ा है,
ये वो संगम है जो बिन मुलाकात से जुड़ा है,
मिलना बिछड़ना नसीब की बात है,
ये वो बंधन है जो तेरी ख़ुशी
और मेरी चाहत के अहसास से जुड़ा है।
कहते है की रिश्ते में,
“Sorry” और “Thanks” नहीं होने चाहिए,
लेकिन हकीकत मे, यह दो लफ्ज रिश्तों को बचाते है।
रिश्ते कभी जिंदगी के साथ-साथ नहीं चलते,
रिश्ते एक बार बनते हैं,
फिर जिंदगी रिश्तों के साथ साथ चलती है।
रिश्ता दिल से होना चाहिए, शब्दों से नहीं,
नाराज़गी शब्दों में होनी चाहिए, मन में नहीं।
हर रिश्ते की बुनियाद एक दुसरे पर भरोसा होता है,
अगर भरोसा नहीं तो रिश्ता शीशे की तरह चकनाचूर हो जायेगा।
किसी भी रिश्ते में मिठास लानी है तो
एक दुसरे के अच्छे बुरे वक़्त में साथ दें।
कुछ रिश्ते पैदा होते ही विरासत में मिलते हैं और,
कुछ को हम बनाते हैं जैसे दोस्ती।
रिश्ते वो होते हैं जिन्हें पाला जाता है प्यार से,
एक दुसरे को झेल के और अच्छे बुरे समय में एक दुसरे का हाथ थाम के।
रिश्ता दिलों से निभाया जाता है,
वरना दिमाग का इस्तेमाल तो दुश्मन भी करता है।
रिश्ता बचाने का एक अच्छा उपाय है कि,
जब सामने वाला इन्सान गुस्सा करें तो,
आप सुन लें वो अभी गुस्से में हैं,
पर दिल से बहुत चाहता है।
जीवन में रिश्तों का ना होना कुछ ऐसा है,
जैसे पेड़ की शाखों पर टूटने वाली पत्तियां।
कोई भी रिश्ता परफेक्ट नहीं होता है,
उसे परफेक्ट बनाना पड़ता है,
प्यार से, विश्वाश से, बर्दाश्त से।
अगर रिश्तों के लिए समय ना निकाला जाए तो,
एक दिन समय में से रिश्ते निकल जाते हैं।
अगर रिश्ता निभाना इतना ही आसान होता तो,
इतने सारे सैड गाने नहीं बने होते।
अगर दो व्यक्ति के कभी लड़ाई न हो,
तो समझ लेना की, रिश्ता दिल से नहीं दिमाग से निभाया जा रहा हैं।
जहाँ सफ़ाई देनी पड़ जाये हर बार,
वो रिश्ते कभी गहरे नहीं होते।
अहम् दिखा कर रिश्ते को तोड़ने से अच्छा है,
की माफ़ी मांगकर वो रिश्ता निभाया जाये।
रिश्ते नाते वो होते हैं जिसमें शब्द कम लेकिन समझ ज्यादा हो,
जिसमें तकरार कम और प्यार ज्यादा हो, जिसमें आशा कम और भरोसा ज्यादा हो।
रिश्ता दिल से होना चाहिए, शब्दों से नहीं,
नाराजगी शब्दों में होनी चाहिए मन में नहीं।
काँच और रिश्ता दोनों ही बड़े नाजुक होते है,
दोनों में सिर्फ़ एक ही फर्क़ है काँच गलती से टूट जाता है
और रिश्ता गलतफहमीयों से।
अच्छे लोगों का हमारे जीवन में आना भाग्य की बात हैं,
लेकिन उन्हें संभाल कर रखना वो हमारे हुनर की बात हैं।
एक दूजे को दबाने की कोशिश न करे।
क्योकि परछाई में कोई भी बड़ा नही हो सकता।
इस डर से की दुसरे इंसान को हमारी कोई चिंता नही
हम दुसरो की देखभाल करने से शर्माते है।
दर्द दिलो के कम हो जाते,
मैं और तुम अगर हम हो जाते।
ज़रा सी वक़्त ने करवट क्या ली 
गैरों की लाइन में सबसे आगे,
अपनों को पाया हमने।
कोई टूटे तो उसे सजाना सीखो,
कोई रूठे तो उसे मनाना सीखो,
रिश्ते तो मिलते हैं मुक़द्दर से,
बस उन्हें ख़ूबसूरती से निभाना सीखो।
अहसास बदल जाते है,
बस और कुछ नहीं,
वरना मोहब्बत और नफरत,
एक ही दिल से होती है।
जो लोग अंदर से मर जाते हैं,
वो लोग दूसरों को जीना सिखाते हैं।
बनना है तो किसी के दर्द की दवा बनो,
जख्म तो हर इंसान देता है।
अकेले ही गुज़रती है ज़िन्दगी,
लोग तसल्लियाँ तो देते है पर साथ नहीं।
बहुत अंदर तक तबाह कर देते हैं,
वो अश्क़ जो आँखों से गिर नहीं पाते।
अजीब तमाशा है मिट्टी के बने लोगों का यारो,
बेवफ़ाई करो तो रोते है और वफ़ा करो तो रुलाते है।
किसी भी रिश्ते को तोड़ने से पहले,
एक बार अपने आप से पूछ जरूर लीजियेगा,
कि आज तक उस रिश्तें को निभा क्यों रहे थे।
गलती जीवन का एक पन्ना हैं,
लेकिन रिश्ता पूरी किताब हैं,
ज़रूरत पड़ने पर गलती का एक पन्ना फाड़ देना।
लेकिन एक पन्ने के लिए पूरी किताब कभी मत खोना।
भूख रिश्तों को भी लगती हैं,
प्यार कभी परोस कर तो देखिये।
रिश्तों के बाजार में आजकल वो लोग हमेशा अकेले पाए जाते हैं,
जो “दिल” और “जुबान” के सच्चे होते हैं।
खुली हवा सिर्फ इंसान को ही नही,
कभी-कभी रिश्तों को भी चाहिए।
हैरान न हुआ करों, मेरे यूँ बेवक्त याद करने पर,
रिश्ता जिनसे दिल का हो वो अक्सर याद आ ही जाते हैं।
किसी के दिल को चोट पहुँचा कर माफ़ी माँगना बहुत आसान हैं,
लेकिन खुद चोट खाकर किसी को माफ़ करना बहुत मुश्किल हैं।
जब आपको किसी के साथ उम्रभर रिश्ता निभाना हो,
तो अपने दिल में एक कब्रिस्तान बना लो जहाँ आप उसकी गलतियों को दफना सको।
अहंकार दिखाकर किसी रिश्ते को तोड़ने से अच्छा है,
कि माफ़ी माँगकर वो रिश्ता निभाया जाय।

हमें उम्मीद है कि आपको सभी Relationship Quotes And Shayari in Hindi पसंद आए होंगे। हम इसी तरह के Best Hindi Quotes और Hindi Status लाते रहते हैं। अगर आप भी ऐसे ही New Hindi Quotes पढ़ना पसंद करते हैं तो इस वेबसाइट से जुड़े रहें।