देखिये लड़की को प्रपोज करने के दिल्चपस तरीके
“प्यार” एक ऐसा शब्द है जिसको सुनते ही चेहरे पर एक अनमोल स्माइल आ जाती है| “किसी को चाहना ये हमारे बस में नहीं होता है |” जिसने भी ये बात कही है बिलकुल सच कही है | हाँ दोस्तों किसी को चाहना हमारे बस में नहीं होता है | लोगो को किसी की प्यारी बातें, किसी की खूबसूरत सी स्माइल, किसी की मासूमियत, किसी की खूबियां इतना लुभा जाती है की हम उन्हें चाहने लगते है और अपने आप रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है और फिर हम उन्हें बेपन्हा प्यार करने लगते है | अगर आप भी किसी लड़की को बेपन्हा प्यार करते है और उनको अपने दिल की बात बताने में डर लगता है तो दोस्तों ये पोस्ट आपके लिए है |
हमारी इस पोस्ट में आपको लड़की को पटाने और उसको प्रपोज करने के तरीके जान सकते हैं। अगर कोई लड़की आपके मन को भा गई है और आप उसको प्रपोज करना चाहते है और उसको प्रपोज करते समय कौन कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए आपको इस वेबसाइट पर मिल जाएगी | लड़की को रपोज करने के टिप्स और तरीके जानने के लिए इस लेख को समापत होने तक पढ़े | इसको पढ़ने और इनको तरीको उपयोग करके आप जरूर लड़की को प्रपोज कर पाएंगे और वो मान जाएगी | तो चलिए दोस्तों लेख को पढ़ते है |
जहाँ पर सच्चा प्यार होता है वहां पर हम उस लड़की की बहुत ही ज्यादा देखभाल करने लगते है और उसे हम अपना जीवन साथी मानने लगते है | तो दोस्तों किसी भी लड़की को प्रपोज करने करने से पहले आपको यह पता होना चाहिए है की क्या आप सच में उस लड़की को जीवन साथी के रूप में देखना चाहते है अगर आपका दिल/दिमाग/मन “हाँ” में जवाब देते है तो आपको ये लड़की को प्रपोज करने के तरीके जरूर पढ़ने चाहिए |
ये भी देखे :- 2 Line Love Shayari
अपने साथी को डेट पर जरूर लेकर ताकि आपको ये पता चल सके की उनके मन में चल क्या रहा है | अगर आपको लगता है सिग्नल ग्रीन है तो बातचीत के दौरान आप उनको अपने दिल की बात बता सकते है और आप उन्हें ये जरूर बताये की वो आपके लिए कितनी स्पेशल हैं। और आपके इस प्रपोसल को स्वीकार कर लेंगी|
केक पर लिखवाकर प्रपोज़ करने से पहले आपको ये जानना होगा की आपके साथी को कैसे केक पसंद है | जब आपको ये पता चल जाये की उनको कौन सा केक अच्छा लगता है तो उन्हें सरप्राइज देने के लिए और अपने मन की बात को जाहिर करने के लिए पसंदीदा केक पर अपने दिल की बात लिखवा कर उन्हें प्रपोज़ करे | देखना दोस्तों जब आप ऐसा करेंगे तो उन्हें ये महसूस हो जायेगा की वो आपके लिए कितनी स्पेशल है |
ये बहुत ही अच्छा तरीका है अगर आपको ये पता चल जाये की आपका साथी भी आपको भी मन ही मन में कितना चाहता है | आप किसी भी बैनर पर अपने दिल की बात लिखवाकर अपने साथी के ऑफिस के बाहर या अपने साथी के पीजी के सामने ये बात जाहिर कर सकते है की आप उन्हें कितना प्यार करते है और वो आपके लिए कितनी स्पेशल है और उनका आपकी जिंदगी में कितनी अहमियत है |
अपने साथी की पसंद जानना बहुत जरूरी होता है और हर लड़की ये चाहती है की उसका साथी उसको एक अलग अंदाज़ में प्रपोज़ करे| तो दोस्तों अगर आपको अपने साथी की पसंद अच्छे से पता है तो उन्हें उसी तरह से प्रपोज़ करे | ये उनके लिए बहुत ही बढ़िया सरप्राइज होगा और वे आपके प्रपोज़ करने के तरीके से इम्प्रेस हो जाएँगी | आप उन्हें कोई भी अच्छी सी प्रपोज़ करने वाली शायरी या लव शायरी के माध्यम से भी प्रपोज़ कर सकते है |
ये भी देखे :- Latest Hindi Shayari
किसी लड़की को प्रपोज़ करना, लड़की के लिए ये बात बहुत ही खास होती है और ये बात उनको हमेशा के लिए याद रह जाती है और जब भी वे इस दिन को याद करती है तो चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल आ जाती है | लड़किया इस दिन को कभी नहीं भूलती क्यूंकि ये दिन उनकी जिंदगी का बहुत ही स्पेशल दिन होता है क्यूंकि उनकी जिंदगी में कोई नया इंसान आने वाला होता है | अगर आप भी ऐसा करना चाहते है तो अपने साथी की पसंद के अनुसार सब कुछ Arrange करे जैसे उनकी पसंद का खाना, रेस्टोरेंट, पसंद का संगीत, पसंद की ड्रेस. ऐसा करने से ये दिन उनके लिए और भी खास बन जायेगा और उन्हें ये जानकार ख़ुशी होगी की आप उन्हें कितना चाहते और उनकी पसंद का ख्याल रखते है |
अगर आप अपने साथी को प्रपोज़ करने के लिए कोई अच्छी जगह देख रहे हो तो आप अपनी पहली मुलाकात वाली जगह भी चुन सकते है | ये आप दोनों के लिए बहुत ही ख़ास और स्पेशल होगी | पुरानी यादें ताजा हो जाएगी| लेकिन आपको अपने साथी को प्रपोज़ करने से पहले कुछ तैयारी भी करनी होगी ताकि इस जगह को और भी स्पेशल बना सके जैसे बैनर पर अपने दिल बात जाहिर करके, आप दोनों की फोटो लगाकर, उनकी पसंद का संगीत चलाकर और फिर अपने साथी कोई फ़ोन करके किसी बहाने से यहाँ बुलाये और उन्हें अच्छा महसूस करवाइये और अपनी सभी तैयारी के साथ उन्हें प्रपोज़ करे |
हर किसी को लड़की को रोमांटिक बातें करना बहुत पसंद होता है | अगर आपके साथी को भी रोमांटिक बात करना या सुनाना पसंद है तो उनके साथ रोमांटिक बातें करे जैसे वे दोनों साथ साथ टाइम बिता रहे है, उनकी शादी हो चुकी है, वे हनीमून पर गए है एक लव पॉइंट पर, अपने बच्चे के नाम रखना, इतनी साड़ी रोमांटिक बातें करने के साथ उन्हें प्रपोज़ करे | वैसे Indirect Way में कुछ लोग अपने साथी को प्रपोज़ कर देते है जैसे क्या आप मेरे बच्चो की मम्मी बनोगी?, आज से मेरा घर ही तुम्हारा घर है हमेशा के लिए, और भी बहुत सी बातें है |
ये भी देखे :- Love Shayari in Hindi
उनकी पसंद के फूलों और एक अच्छी सी अंगूठी देकर आप उन्हें प्रपोज़ कर सकते है | ये बहुत ही बढ़िया और कामयाब तरीका का जो हर किसी लड़की को पसंद आता है | उन्हें स्पेशल महसूस करवाए |
ये बात सच है की हर लड़की को सरप्राइज पसंद होते हैं। अगर आप भी किसी को पसंद करते है और उन्हें अपने दिल की बात कहना चाहते है तो आप उन्हें सरप्राइज देकर उन्हें खुश कर सकते हैं। जैसे उन्हें छोटे छोटे गिफ्ट्स देना, उनकी पसंद की चॉकलेट्स देना, उनको लंच पर ले जाना, उनको रोमांटिक्स नोट्स Send करना और फिर लास्ट नोट में उनको डिनर डेट के लिए Invite करना और डिनर डेट पर अपने दिल की बात जाहिर कर देना चाहिए |
अगर आपको विस्वास है की आपका साथी भी आपको बहुत प्यार करती है तो आपको उनके घरवालों से पहले बात करनी चाहिए और उन सबके सामने उनको प्रपोज़ कर सकते है | ये तरीका आपके साथी को बहुत पसंद आएगा | लेकिन उनके घरवालों से आपके संबंध भी अच्छे होने चाहिए | अगर नहीं है तो पीटने के चांस ज्यादा होते है 🙂
बहुत सी हिंदी फिल्म्स ऐसी है जिनमें प्रेमी अपनी प्रेमिका को प्रपोज़ करने के लिए बहुत से तरीके अपनाते है जैसे कोई भी अच्छा सा रोमांटिक गाना गाकर अपने दिल की बात कहना, रोमांटिक म्यूजिक से प्रपोज़ करना, उनके सामने जाकर और उनकी आँखों में आंखें डालकर पूछना, बहुत सारे फूलो के गुलदस्ते के साथ प्यार इजहार करना आप भी ऐसा कर सकते है | ये भी बहुत ही अच्छा तरीके
ये भी देखे :- Romantic Shayari
हम सभी के कोई ना कोई दोस्त होता है | दुनिया में ऐसा कोई भी नहीं जिसका कोई दोस्त ना हो | आप अपने साथी को अपने दिल की बात बताने में अपने और उसके करीबी दोस्त की मदद ले सकते है | अच्छे दोस्त आपके काम को आसान बना देंगे और कमीने दोस्त आपके काम में A, से लेकर Z, साथ देंगे| 🙂 लड़कियों को गिफ्ट लेना बहुत पसंद होता है तो दोस्तों अपने दोस्त के जरिये उन्हें अच्छे अच्छे तोफे भेजे. अपने दोस्त ये समझाना की अगर जब नाम पूछे तो नहीं बताना और जब वे पूछ पूछ कर थक जाये तब आपके दोस्त के कहने पर आपको एंट्री करनी है और अपने दिल की बात जाहिर करनी है |
पहले के लोग लव लेटर लिखकर अपने दिल का हाल लड़कियों को बताते थे लेकिन आजकल के इस मॉडर्न ज़माने में बहुत कम लोग ऐसे तरीके को अपनाते है | आप एक अच्छा सा लव लेटर लिखे जिसमें प्यारी प्यारी और मीठे मीठे बोल लिखे हो | आप उनकी सुंदरता और उनकी तारीफे करे | उन्हें ये भी बताये की वे अपनी सारी जिंदगी आपके साथ बिताना चाहते है | लव लेटर लिखना एक बहुत ही अच्छा तरीका है अपने दिल की बात जाहिर करने के लिए |
अपने साथी के हंसी और मजाक करे, उन्हें थोड़ा सा नाराज करे, मनाये, थोड़ा सा चिढ़ाये और फिर उनकी आंखों में आंखें उनको ये बताये वे आपके के लिए बहुत स्पेशल है और उनकी आपकी जिंदगी में कितनी अहमियत है, आप उनको कितना प्यार करते है और आपके सभी सपने पूरा करना चाहते है, साड़ी जिंदगी आपके साथ रहना चाहते है, हमेशा आपकी पसंद और नापसन्द का ख्याल रखेंगे| आपका ऐसा व्यवहार देखकर उनके चेहरे पर क्यूट सी स्माइल आ जाएगी, उनकी आँखों में एक चमक आ जाएगी, और ख़ुशी से झूम उठेंगी और आप हां जरूर कहेंगी |
ये भी देखे :- Whatsapp Love Status
अगर आपको समझ नहीं आ रहा है की लड़की को कोन से दिन प्रपोज़ करे, सही समय ये सब. प्रपोज़ डे बहुत ही अच्छा दिन होता है लड़की को प्रपोज़ करने के लिए | वैलेंटाइन्स डे जो की फरवरी में आता है प्रपोज़ डे भी उनमें से एक है | इसमें बहुत से अलग अलग दिन होते है जैसे
Valentine week list
February 7 (Sunday) – Rose Day
February 8 (Monday) – Propose Day
February 9 (Tuesday) – Chocolate Day
February 10 (Wednesday) – Teddy Day
February 11 (Thursday) – Promise Day
February 12 (Friday) – Hug Day
February 13 (Saturday) – Kiss Day
February 14 (Sunday) – Valentine’s डे
दोस्तों आपको ये लड़की को प्रपोज़ करने के तरीके आपको कैसे लगे ? हमें कमेंट करके जरूर बताये | हमारी अगली पोस्ट लड़की को प्रपोज़ करते ध्यान रखने वाली बातें | ये जरूर देखे | अगर आपको लड़की को पटाने के तरीके जानना है तो हमारी पिछली पोस्ट देखे |
हनुमान चालीसा लिरिक्स | Hanuman Chalisa Lyrics राम राम दोस्तों, आज हम आपके लिए एक…
Love Status in Hindi for Whatsapp - आजकल हर किसी को चाहिए क्योंकि हर कोई…
Relationship Quotes And Shayari in Hindi - रिलेशनशिप कोट्स हिंदी में रिश्ते को मजबूत करने…
Cool Attitude Status in Hindi for Boys - इस पोस्ट में आपको बहुत ही शानदार…
Yaari Dosti Status in Hindi 2021 - इस पोस्ट में हमने आपके लिए Whatsapp और…
Success Status In Hindi 2021 - इस ब्लॉग में आपको कुछ प्रेरक और सकारात्मक उद्धरण…